AAP को झटका , कांग्रेस में शामिल हुए आप नेता राजेंद्र पाल गौतम

AAP को झटका , कांग्रेस में शामिल हुए आप नेता राजेंद्र पाल गौतम

हरियाणा में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चूका है। इस दौरान सभी राजनितिक पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीटों को लेकर गठबंधन हो सकता है। इस के बीच अब खबर आई है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने झटका दिया है.

आप विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आज कांग्रेस में शामिल हो गए. इस दौरान कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पवन खेड़ा ने राजेंद्र पाल गौतम का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव . वेणुगोपाल ने कहा कि गर्व का क्षण है कि देश की राजनीति के अहम चेहरे राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. इस मौके पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान वाले राहुल गांधी के नारे ने दिल को छू लिया. सामाजिक न्याय की लड़ाई आगे ले जाने के लिए मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं. ‘

बता दें कि हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव होना है। बताया कि आप 90 में से 10 सीटों की मांग कर रही है. वहीं कांग्रेस इसके लिए राजी नहीं है. पार्टी आप को 5 से ज्यादा सीटें देने के लिए राजी नहीं है. अब देखना यह होगा की हरियाणा में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी में सीटों को लेकर क्या राय बनती है। मिली जानकारी के अनुसार आज शाम तक कांग्रेस व आप में डील फाइनल हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *