RG Kar Medical College: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की बढ़ीं मुश्किलें

RG Kar Medical College: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की बढ़ीं मुश्किलें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पर Enforcement Directorate (ED) ने शुक्रवार की सुबह छापामारी की। ईडी की कार्रवाई अभी जारी है। central agency ने वित्तीय अनियमितताओं के मामले में PMLA का मामला दर्ज किया है।

फिलहाल संदीप घोष सीबीआई की हिरासत में हैं। मेडिकल कॉलेज में कई चीज़ो को छुपाने के मामले में उन्हें तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।ED ने अन्य जगहों पर भी छापा मारा है।

आख़िर कितने घंटो बाद खुला घर का ताला

संदीप घोष के घर के बाहर ED टीम को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उसके बाद ताला खोला गया फिर ED टीम के अधिकारी अंदर दाखिल हो सके। यही नहीं बल्कि इससे पहले C.B.I की टीम को भी 75 मिनट तक घोष के घर के बाहर इंतजार करना पड़ा था।

कौन सी जगहों पर ED का एक्शन

ED ने संदीप घोष के कोलकाता के Beleghata स्थित आवास पर छापा मारा। इसके अलावा टीम दो अन्य लोगों के Howrah स्थित आवास पर भी पहुंची। 9 अगस्त को एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर का शव RG Kar Medical College के सेमिनार हॉल में मिला था। इस मामले की पहले जांच
Kolkata Police ने की थी । बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर C.B.I जांच कर रही है। इसी बीच Medical College के तत्कालीन प्रिंसिपल संदीप घोष पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे।

C.B.I ने हाईकोर्ट के आदेशो पर लिया एक्शन

16 अगस्त को कोलकाता पुलिस ने जांच की खातिर S.I.T का गठन किया। हालांकि हाईकोर्ट ने अगले ही दिन यह केस भी सीबीआई को सौंप दिया। C.B.I ने 24 अगस्त को मामला दर्ज किया था।महिला डॉक्टर की हत्या के 26वें दिन वित्तीय कदाचार के मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और उनके तीन सहयोगियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया।

जानिए संदीप घोष पर क्या आरोप लगे?

आरजी कर अस्पताल के Former Deputy Superintendent Dr. Akhtar Ali ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर पूर्व प्रिंसिपल पर वित्तीय कदाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने मामले की जांच ED से कराने की अपील की थी। C.B.I ने इस मामले में संदीप घोष के अलावा Security Guard Officer Ali, Biplab Singh and Suman Hazra को गिरफ्तार किया है। संदीप घोष पर टेंडरों में पक्षपात, Medical organic waste की under the counter और रुपये लेकर Medical Students को पास कराने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *