युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी से लौट रहे 3 की मौके पर मौ*त

युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

चिड़ग़ांव पुलिस थाना के तहत सीमा में बीती रात युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पब्बर नदी में जा गिरी। इस हादसे में शादी से लौट रहे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों का रोहड़ू अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है। साथ ही मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी गई है।

अनियंत्रित होकर युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

पुलिस को दिए बयान में रामपुर के गोपालपुर निवासी करूण चौहान ने बताया कि बीती रात वह अपने चार दोस्तों के साथ चिड़ग़ांव के थाना में शादी समारोह में भाग लेने गए थे। देर रात करीब 12:30 बजे जब वह सीमा के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में जा गिरी। इस हादसे में रामपुर के कराली निवासी 18 वर्षीय श्रेय नेगी, कूल गांव के 18 वर्षीय रिशव व दर्शल तकलेच के 20 वर्षीय जयवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक बरशील निवासी रमन व करूण घायल हो गए।

मौके पर पहुंची चिडग़ांव पुलिस

वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही चिडग़ांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर घायलों को रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ चिडग़ांव अमित शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। और पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *