राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट जूडो में पूरे ज़िला में प्रथम, दीपिका और सिमरन ने जीता गोल्ड

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट जूडो में पूरे ज़िला में प्रथम, दीपिका और सिमरन ने जीता गोल्ड

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या जोगिन्दरनगर में अंडर -19 लड़कियों की ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में बरोट स्कूल का शानदार प्रदर्शन रहा। जूडो प्रतिस्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट की छात्राएँ विजेता रही। बरोट पाठशाला की छात्रा दीपिका और सिमरन को गोल्ड मेडल मिला तथा सीमा, संजना और पलक को सिल्वर मेडल तथा प्रिया को ब्राउंज़ मेडल प्राप्त हुआ। पाठशाला की इन छात्राओं ने चौहार घाटी का नाम रोशन किया है। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य राजकुमार ठाकुर ने विद्यालय पहुँचने पर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार ठाकुर सहित विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान सोमा देवी ने छात्र छात्रों को शुभकामनायें दी, तथा छात्र छात्राओं की बेहतरीन तैयारी करवाने केलिए डीपी और पीइटी सहित पूरे स्टाफ़ की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *