हिमाचल प्रदेश से मानसून हुआ रुखसत, सामान्य से 20 फ़ीसदी ज्यादा बारिश की गई दर्ज

हिमाचल प्रदेश से मानसून हुआ रुखसत, सामान्य से 20 फ़ीसदी ज्यादा बारिश की गई दर्ज

बरसात के लंबे दौर के बाद हिमाचल प्रदेश से मानसून रुखसत हो गया है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय में प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा. हालांकि इसी के साथ प्रदेश में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है इस बारे में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल की जानकारी दी.

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से मानसून रुखसत हो चुका है. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने की उम्मीद है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि बीते सालों के मुकाबले इस बार प्रदेश में सामान्य से 20 फ़ीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि जुलाई और अगस्त महीने में अधिक भारी दर्ज की गई और इतनी बारिश साल 1980 के बाद प्रदेश के अंदर दर्ज की गई है. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि इस दौरान बरसात के पिछले कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त हुए और ऐसे में प्रदेश भर में लैंडस्लाइड फ्लैश फ्लड जैसी घटनाएं भी हुई, जिसने प्रदेश में भारी नुकसान पहुंचा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *