हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बड़ोग के पास बुधवार सुबह एक हाद*सा (Acci*dent) पेश आया है। सुबह करीब 3:00 बजे एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आई जिस कारण यह हाद*सा पेश आया। फिलहाल, चालक पूरी तरह से सुरक्षित है। गाड़ी जब अनियंत्रित होकर पलटी तो इसका एयरबैग खुल गया और गाड़ी के अगले हिस्से बोनट में डेंट जरूर पड़े है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
घर जा रहा था व्यक्ति
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति नैनाटिककर से अपने घर कंडाघाट की तरफ जा रहा था, जैसे वह बड़ोग के पास पहुंचा तो अचानक उसे नींद की झपकी आई, जिस कारण यह घट*ना पर पेश आई है।
