भरमौर के ब्रेही में फॉरेस्ट गार्ड की घर में सीढियों से गिरकर मौ*त

भरमौर के ग्राम पंचायत ब्रेही में शुक्रवार देर रात फॉरेस्ट गार्ड की घर में सीढियों से फिसल कर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई है।

Forest guard dies after falling from stairs in his house in Brehi, Bharmour

भरमौर के ग्राम पंचायत ब्रेही में शुक्रवार देर रात फॉरेस्ट गार्ड की घर में सीढियों से फिसल कर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक नेक सिंह ठाकुर फॉरेस्ट बीट छतराडी में बतौर फॉरेस्ट गार्ड कार्यरत था। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात खाना खाने के बाद नेकराज अपने घर में सो गया था। देर रात वह घर की छत पर टहल रहा था कि अचानक सीढियों से नीचे उतरते समय पैर फिसलने से ही मौके पर उसकी मौत हो गई। सुबह जब उसके घर वालों ने देखा तो वह मौके पर मृत पड़ा हुआ था। घर वालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस चौकी गैहरा को दी।

पुलिस को सूचित कर दिया

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर ले जाया गया है। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद घर वालों के हवाले कर दिया जाएगा. मृतक फॉरेस्ट गार्ड नेक सिंह ठाकुर के दो बच्चे हैं जिसमें एक लड़का बीएससी और लड़की 10th क्लास में पढ़ रही है। प्रधान ग्राम पंचायत मंत्री राकेश ठाकुर ने कहा है कि उन्हें सूचना मिली है कि घर की तीन मंजिला मकान की सीढ़ियों से गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

SHO भरमौर  ने की पुष्टि

मामले की पुष्टि करते हुए SHO भरमौर बाबूराम ने कहा है कि उन्हें सूचना मिली है की ब्रेही में एक व्यक्ति की घर की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है पुलिस ने शव को कब्जे में ले दिया है और पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।
मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता लग पाएगा।
बहरहाल मृतक के शव को भरमौर सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज चंबा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक नेक सिंह का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल भरमौर में नहीं हो पाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *