शिमला में 6 कमरों का मकान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ग़ायब

शिमला में 6 कमरों का मकान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ग़ायब

शिमला : राजधानी शिमला के ठियोग में आग*जनी का मामला सामने आया है। बता दें यहां एक दो मंजिल के मकान में आग लगने से 6 कमरों का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। मौके परअग्निशमन की टीम नहीं पहुंच पाई जिस कारण से मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

हाद*से में कोई जानी नुकसान नहीं

जानकारी के अनुसार, ठियोग के चियोग (करयाली) गांव में शनिवार देर रात को अचानक एक दो मंजिला मकान में आ*ग भड़क गई। आसपास के लोगों ने आ*ग बुझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन आग पर काबू ना पाया जा सका। गनीमत यह रही कि हाद*से में कोई जा*नी नुकसान नहीं हुआ है। रास्ता तंग होने के चलते फायर बिग्रेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने पाइप के जरिए आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान और सामान जलकर राख हो चुका था।

स्थानीय लोगों का आरोप

यह घटना नारायण सिंह के घर में घटित हुई है। अभी तक आगजनी के कारणों का कोई भी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। और स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाद में जो छोटा दमकल वाहन मौके पर पहुंचा था उसने भी सैंकड़ों लीटर पानी बर्बाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *