कांग्रेस और भाजपा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस और भाजपा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Congress and BJP paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ( Mahatma Gandhi) की जयंती पर उन्हें याद कर रहा है। शिमला कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress Workers) ने पुष्पांजलि अर्पित की तो वन्ही बीजेपी ने शिमला के रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी के देश के प्रति योगदान को याद किया और कालीबाड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारत को आज़ाद करने में महात्मा गांधी की अहम भूमिका रही है और अहिंसा के रास्ते पर गांधी चलते थे उसी पर सभी को चलने की आवश्यकता है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) का आजादी और देश निमार्ण में अहम योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी भी उन्हीं के आदर्शो पर चल रही है। 

वहीं भाजपा ने रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महात्मा को याद किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार का कोई मंत्री महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि देने नहीं पहुंचा जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस सरकार केन्द्र सरकार के कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेती है।

एनडीआरएफ(NDRF) के तहत प्रदेश को लगभग 190 करोड़ रुपए मिले हैं। कांग्रेस सरकार का केंद्र को बार बार कोसना सही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *