52वीं हिमाचल पुलिस गेम्स में ओवरऑल विजेता बनी सेंटर रेंज

52वीं हिमाचल पुलिस गेम्स में ओवरऑल विजेता बनी सेंटर रेंज

52वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स एंड डयूटी मिट धर्मशाला का समापन गुरुवार को किया गया। जिसमें मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिरकत की। इस दौरान विजेता टीमों व प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया व पूर्व विधायक अजय महाजन सहित डीजी पुलिस संजय कुंडू विशेष रूप से मौजूद रहे। मीट में बेस्ट टीम स्पोर्ट्स एंड एथलेटिक्स में सेंटर रेंज रही बेस्ट एथलीट मेन कांस्टेबल दिनेश कुमार नॉर्दन रेंज, जबकि वुमैन में रजनी सेंट्रल यूनिट विजेता बनी क्रिकेट प्रतियोगिता में साउथ रेंज पहले स्थान जबकि सेंट्रल यूनिट सेकेंड रही है।

एथलेटिक्स में पहला स्थान सेंट्रल रेंज व दूसरा स्थान सेंट्रल यूनिट ने प्राप्त किया। बैडमिंटन मेन्स में नॉर्दन रेंज ने प्रथम, वूमेन बैडमिंटन में सेंटर रेंज विजेता रही। ताइक्वांडो में फर्स्ट पोजिशन साउथ रेंज व सेकेंड सेंटर रेंज रही। बास्केटबॉल में पहला स्थान सेंटर रेंज व दूसरा स्थान सेंट्रल यूनिट के नाम रहा। बॉलीबॉल में पहला स्थान सेंटर रेंज व दूसरा स्थान साउथ रेंज के नाम रहा।

हॉकी में सेंटर रेंज विजेता बना। जबकि साउथ रेंज उपविजेता बनी फुटबॉल में पहला स्थान नॉर्दन रेंज, दूसरा स्थान सेंटर रेंज, हैंडबॉल में पहला स्थान नॉर्दन रेंज व सेंटर रेंज को दूसरा स्थान व कबड्डी में विजेता सेंट्रल यूनिट रही। जबकि नॉर्दन रेंज उपविजेता बनी। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता नॉर्दन रेंज रही। बेस्ट टीम इन ड्यूटी मीट का खिताब सेंट्रल यूनिट को मिला।

52वीं स्पोर्ट्स एन्ड ड्यूटी मीट आयोजित

इस मौके पर विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 52वें स्पोर्ट्स एन्ड ड्यूटी मीट पुलिस विभाग की ओर से बेहतरीन तरीके से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आज भारी बर्फबारी व बारिश हुई है। जोकि किसानों के लिए खुशी की बात है विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात भी ड्यूटी देते हैं, और समाज को सेवाएं प्रदान करते हैं ऐसे में इस तरह के इवेंट होना पुलिस के लिए बेहतरीन हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस लगातार बेहतरीन कार्य कर रही है। वेबसाइट भी पुलिस की देखी है, जिसमें बेहतरीन कार्य विभिन्न क्षेत्रों में किए हैं।

पठानिया ने कहा कि ऑर्गनाइज क्राइम व धमकियां भी सामने आ रही है। लेकिन हिमाचल पुलिस हर तरह से निपटने के लिए तैयार है। पुलिस कार्य के दौरान तनाव भी रहता है, तो उसे डिस्ट्रेस करने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रेस को ऑब्जर्व करने के लिए शारीरिक व अन्य गतिविधियां करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *