पुलिस थाना पालमपुर के तहत सुनिता देवी, पत्नी प्रधुमन कुमार, निवासी दैहन, तह0 पालमपूर जिला कांगड़ा के साथ मारण्डा स्थित पीएनबी बैंक एटीएम से रुपए निकालते समय कुछ शरारती तत्वों द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर 01 लाख रुपए की निकासी करके धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले में करवाई करते हुए पुलिस थाना पालमपूर में शातिरों के खिलाफ धारा 420 भादस दर्ज किया गया था।
इस बारे में एसपी शालिनी अग्निहोत्री का क्या कहना है ?
वहीँ इस मामले की पुष्टि करते हुए जिला कांगड़ा के एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इस मामले में उपरोक्त दो आरोपियो कृष्ण पुत्र, शिशु राम गांव व डा0 मसुदपूर हांसी, जिला हिसार, हरियाणा व राजेश, पुत्र श्रीपाल, गावं व डा0 बालमबा, जिला रोहतक, हरियाणा को गिरफतार किया गया। उन्होंने कहा कि इन दोनो से धोखाधड़ी द्वारा निकाला गया उपरोक्त 01 लाख रुपए पुलिस द्वारा बरामद किए गए है और यह दोनों आरोपीगण एक अन्तर राज्य गिरोह के सदस्य है। उन्होंने कहा कि यह गिरोह उत्तरी भारत के विभिन्न राज्य में इस तरह के अपराधों को अंजाम दे रहा है उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार किया जाऐगा । वर्तमान में उपरोक्त दोनों आरोपी पुलिस रिमाण्ड पर है।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने लोगो से की अपील !
जिला कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने जिला कांगड़ा के लोगों से खास कर बुजुर्ग व बच्चों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग एटीएम से पैसे निकलते समय सावधानी बरतें, व किसी भी व्यक्ति से अपना एटीएम शेयर न करे। उन्होंने कहा कि एटीएम में लगे सीसीटीवी के कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस को आरोपियों को पकड़े में काफी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि अगर पैसे निकलते समय एटीएम मशीन काम नही कर रही है, तो किसी अन्य एटीएम मशीन में कोशिश करे या फिर एटीएम से संबंधित बैंक को इसकी शिकायत करें। उन्होंने कहा कि यह आरोपी शातिर तरीके से कुछ फ़िक्सर एटीएम मशीन में इस्तेमाल करते है। जिसे आम व्यक्ति को यह लगता है कि मशीन काम नही कर रही है। इसके बाद यह लोग मदद की बात करते है और इस दौरान एटीएम को बदल दिया जाता है।
