धर्मशाला: पत्रकार स्कूलों से मांग रहे थे रंगदारी विजिलेंस टीम हत्थे चढ़े

धर्मशाला

धर्मशाला: जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र में 2 प्राइवेट स्कूलों के चेयरमैन से खबर ना लगाने के लिए जबरन राशि मांगने वाले 2 पत्रकारों को विजिलेंस की टीम ने शिकायत के आधार पर पकड़ा है

आरोपी पत्रकार दो स्कूलों से मांग रहे थे रंगदारी
जानकारी के मुताबिक दो लोगों को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी खुद को मीडिया कर्मी बताकर झूठी व अपमानजनक खबर को पब्लिश ना करने की एवज में दोनों स्कूलों से 50-50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे.

दोनों स्कूलों के चेयरमैन ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना विजिलेंस धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायतकर्ता ने कहा दोनों आरोपियों ने अलग-अलग न्यूज चैनल के लिए काम करने का दावा किया था. ये दोनों स्कूलों के बारे में झूठी और अपमानजनक खबरें प्रकाशित करने की धमकी दे रहे थे और फर्जी खबर ना पब्लिश के लिए हर स्कूल से 50-50 हजार रुपये की मांग रहे थे.

विजिलेंस

विजिलेंस की टीम का प्लान
विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. इन दोनों पत्रकारों से 25-25 हजार रुपये कैश और 25-25 हजार रुपये के चेक बरामद हुए हैं.

एसीपी विजिलेंस धर्मशाला बद्री सिंह ने बताया की “दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगामी जांच की जा रही है. आरोपीयो का मेडिकल करवाया जा रहा है. बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा. विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *