बांग्लादेश की यूवा और जुझारू टीम मंगलवार को भारत की देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंची। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हिमाचल के पारंपरिक ढ़ंग से बांग्लादेश के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इसके बाद कड़े सुरक्षा घेरे में टीम के सभी खिलाड़ियों को लग्जरी कारों से धर्मशाला के होटल रेडीसन ब्लू पहुंचाया गया। इस मौके पर एचपीसीए निदेशक संजय शर्मा, सचिव अवनिश परमार समेत अन्य मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 7 अक्तूबर से शुरु हो रहे वनडे वर्ल्डकप क्रिकेट मैचों को लेकर मंगलवार को बांग्लादेश की टीम धर्मशाला पहुंची। बांग्लादेश की टीम मंगलवार को 12:55 बजे गुजरात से दिल्ली पहुंची तथा 1:25 बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा धर्मशाला के लिए रवाना हुई दोपहर 2ः55 बजे टीम कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा कड़ी सुरक्षा के बीच खिलाड़ियों को विशेष बसों के माध्यम से धर्मशाला लाया गया।
बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ी 4 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक धर्मशाला क्रिकेट मैदान में अभ्यास करेंगे। इसी के साथ अफगानीस्तान और इंगलैंड की टीमों के खिलाड़ी अपने मैचों को लेकर अभ्यास करते नजर आएंगे। 5 अक्तूबर को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक अफगानीस्तान टीम के खिलाड़ी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेंगे। बांग्लादेश और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमें ऐसी हैं, जो पहली बार यहां वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेंगी। वहीँ कल 2:55 पर अफगानिस्तान की टीम धर्मशाला पहुंचेगी। उसके उपरांत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के माध्यम से खिलाड़ियों को धर्मशाला पंहुचाया जाएगा।
