हमीरपुर शहर में आवारा कुत्तों का खौफ इतना बढ़ गया है कि पैदल चलने वाले बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए वह आफत बन गए हैं। कोई गली मोहल्ला सड़क चौराहा ऐसा नहीं है जहां दर्जनों कुत्ते एक साथ घूम कर लोगों के लिए आ*फत नहीं बने हुए हैं। नगर परिषद भी इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इस मुद्दे को लेकर दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने भी नगर परिषद से इस समस्या को हल करने की मांग की है। वहीँ नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने माना कि हमीरपुर शहर के कई वार्डो से आवारा कुत्तों की समस्या की शिकायतें आ रही हैं और नगर परिषद इस समस्या को हल करवाने के लिए अब पशुपालन विभाग का सहयोग लेगा ।
आवारा कुत्तों की टोलियां बच्चों के लिए आतंक
आप को बता दें कि चंद महीने पहले उनकी नसबं*दी करने का अभियान जरूर चलाया गया था। लेकिन यह अभियान भी अब पिछले काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। हालत यह है कि अब आवारा कुत्तों की टोलियां आवासीय कॉलोनियों में भी घुसकर वहां बच्चों के लिए आतंक बन गए हैं। उनका घर से बाहर निकाल कर खेलना मुश्किल हो गया है। एक साथ इतनी तादाद में यह घूमते हैं कि अकेला आदमी इन्हें भागने से भी डरता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आम लोगों के अलावा दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने भी कई बार संबंधित प्रशासन के पास गुहार लगाई हैं लेकिन कोई उचित और पुख्ता कार्यवाही आज तक नहीं हो पाई है ।
बच्चों और महिलाओं पर कुत्ते कर रहे हमला
दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के मुख्य संरक्षक एडवोकेट सुशील शर्मा ने कहा कि हमीरपुर शहर के अलावा निकटवर्ती पंचायत में भी आवारा कुत्तों की समस्या के चलते छोटे बच्चों के अलावा महिलाओं पर भी कुत्तों के द्वारा हमला करने के समाचार मिल रहे हैं उन्होंने कहा कि इस समस्या को नगर परिषद को गंभीरता से लेना चाहिए और समस्या के निपटारे के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए ।
नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या के निपटारे के लिए नगर परिषद के द्वारा महिम शुरू की गई थी। इसके तहत कुछ महीने पहले करीब 120 कुत्तों की नसबंदी की गई थी। उसके बाद अभियान अभी बंद पड़ा है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग के साथ मिलकर इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। ताकि आवारा कुत्तों की समस्या से छुटकारा दिलाया जा सके।
हैरानी की बात है कि नगरपरिषद भी इस शहर की बड़ी बन चुकी समस्या को नगर परिषद की बैठकों में क्यों रखकर इसके समाधान के लिए कोई आम सहमति नहीं बना पाते हैं। इन आवारा कुत्तों का कोई पुख्ता आंकड़ा भी नगर परिषद के पास मौजूद नहीं है।
