उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज NIT हमीरपुर में छात्रों से करेंगे संवाद

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज NIT हमीरपुर में छात्रों से करेंगे संवाद

आज भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय दौरे पर हमीरपुर आएंगे। उप राष्ट्रपति NIT हमीरपुर और करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी भोरंज के करीब 600 स्टूडेंट` के साथ ‘विकसित भारत-2047’ में युवाओं की भूमिका पर वार्तालाप करेंगे। वहीँ छात्रों के सवालों का जवाब भी देंगे। उपराष्ट्रपति छात्रों से विकसित भारत-2047 में युवाओं की क्या भूमिका रहने वाली है उस पर भी चर्चा करेंगे। इस अवसर पर हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल के कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

उप राष्ट्रपति धनखड़ हमीरपुर जिले के दौरे के दौरान एक से श्रेष्ठ संस्था के कार्यक्रम में शामिल होने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में एक से श्रेष्ठ संस्था के 499 सेंटर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं। इन सेंटरों में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाती है। इस संस्था के 500वें सेंटर का शुभारंभ आज उप राष्ट्रपति करेंगे। कार्यक्रम में इन सेंटरों के विद्यार्थी और शिक्षक शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *