लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों की शुरू होगी तलाश, हिमाचल भाजपा आज बनाएगी 3 महीने की रणनीति

लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों की शुरू होगी तलाश, हिमाचल भाजपा आज बनाएगी 3 महीने की रणनीति

लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक है। ऐसे है हिमाचल बीजेपी और कांग्रेस तैयारियों में जुट चुकी है। जहाँ कांग्रेस की दिल्ली में हाईकमान से बातचीत हो चुकी है। वहीँ अब हिमाचल BJP भी एक्टिव मोड में आ गयी है। जिसके चलते शुक्रवार को भाजपा के भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल पहुंचे है। जेपी नड्डा का पहले सोलन में भव्य स्वागत हुआ। जिसके बाद जेपी नड्डा शिमला पहुंचे और शाम को बीजेपी की कोर ग्रुप की मीटिंग में भाग लिया। BJP कोर ग्रुप मीटिंग में बीती रात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अब प्रत्याशी चुनने के निर्देश दिए हैं। आज शिमला में होने वाली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी पदाधिकारियों की मीटिंग में नड्‌डा द्वारा दिए गए निर्देशों पर पार्टी नेताओं को अपगत कराया जाएगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आज की प्रदेश पदाधिकारियों की मीटिंग शिमला में बुलाई है। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर अगले तीन महीने की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में ब्लाक कमेटी के माध्यम से चारों संसदीय सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नाम राज्य कार्यकारिणी को भेजने के निर्देश दिए जाएंगे। सूत्रों की माने तो जेपी नड्डा ने साफ निर्देश दिए कि ‘चुनाव जीतने वाले’ नेता व वर्कर का नाम पैनल में शामिल किया जाए। जिसने सालों से पार्टी में निष्ठा के साथ काम किया है और जनता में उसकी छवि साफ-सुथरी है, पार्टी ऐसे व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाएगी।

31 जनवरी तक तैयार होगी रिपोर्ट

प्रदेश के सभी मंडलों से ऐसे नाम मंगाए जाएंगे। इसके बाद जिला और राज्य स्तर पर एक कंपायल पैनल बनाकर भाजपा हाईकमान को भेजा जा सके। राज्य कार्यकारिणी को यह पैनल 31 जनवरी तक तैयार करके हाईकमान को देना है। इसे लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल आज प्रदेश पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। इसी तरह मोदी सरकार की 10 साल की बड़ी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर नेता व पार्टी वर्कर को कहा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *