फेसबुक पर आया KBC का लिंक, युवक के अकाउंट से 11 लाख गायब

फेसबुक पर आया KBC का लिंक, युवक के अकाउंट से 11 लाख गायब

साइबर ठगों ने हमीरपुर के एक युवक को 11 लाख रुपए का चुना लगाया है। बता दें की यह ठगी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के नाम से शातिरों ने की है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन भी शुरू कर दी है। मामला पुलिस के धयान में आने के बाद युवक के बैंक में बचे 2 लाख की राशि को होल्ड करवा लिया, लेकिन बाकी की राशि फेसबुक के जरिए ठगों ने अकाउंट से ड्रॉ करवा ली ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर के साथ लगते ख्याह गांव के एक व्यक्ति से KBC के नाम पर ठगी का मामला हुआ है । युवक से KBC में 8.50 लाख रुपए के कैश प्राइज के नाम पर शातिरों ने यह रकम उसके खाते से उड़ा ली । बताया जा रहा है की पीड़ित व्यक्ति हमीरपुर में ज्वेलरी की दुकान में काम करता है। व्यक्ति को शातिरों ने फेसबुक के जरिए लिंक भेजा। इस लिंक के जरिए उसने कुछ सवालों के जवाब दिए और शातिरों ने जाल में फंसाया। युवक जब तक इस ठगी के बारे में समझ पाता, तब तक शातिर उसके अकाउंट से 11 लाख उड़ा चुके थे।

ठगी के शिकार हुए युवक ने पुलिस को बताया है कि फेसबुक पर उसे केबीसी का लिंक मिला और इस लिंक पर सवालों का जवाब देने पर बताया गया कि उसने नेक्सान गाड़ी इनाम में जीती है।

शातिरों ने कार लेने के लिए 8.50 लाख नकद देने का माध्यम बताया। इसके लिए पंजीकरण के नाम पर 1200 रुपए लिए गए। इसके बाद कई किस्तों में UPI के जरिए करीब 11 लाख ठगे गए। एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने साइबर थाना हमीरपुर में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *