बांग्लादेश के खिलाफ टीम में इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह

बांग्लादेश के खिलाफ कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया

These players may get a place in the team against Bangladesh

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इसके लिए BCCI की टीम कमेटी जल्द ही टीम की घोषणा कर सकती है। बता दें की अभी भारतीय टीम के खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी खेल रहे है। इसके आधार पर ही बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का चयन किया जाएगा। भारतीय टीम ऋषभ पंत को मौका दे सकती है. बता दें कि पंत कई मौकों पर अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. उन्होंने इंडिया बी के लिए अर्धशतक भी लगाया है . केएल राहुल भी दावेदार हैं. लेकिन उन्हें मौका मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

भारतीय टीम ने ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए मौका दिया था. ऋषभ ने एक टी20 मुकाबले में 49 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद वह कुछ खास नहीं कर सके. अब पंत दलीप ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे है। इंडिया ए और इंडिया बी के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पंत ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए.

केएल राहुल भी टीम इंडिया में शामिल होने के दावेदार हैं. केएल ने श्रीलंका के खिलाफ एक वनडे मुकाबले में 30 रन बनाए थे. जबकि दूसरे में जीरो पर आउट हो गए थे. हालांकि वे दिलीप ट्रॉफी में ठीक खेले हैं. राहुल इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मौका मिलने की संभावना कम बताई जा रही है।

भारत की संभावित टेस्ट टीम –

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, सरफराज खान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *