WCL 2025: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकटों से रौंदा

WCL 2025

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस की टीम ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में इंडिया चैंपियंस के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अंबाती रायडू ने मैच में बेहतरीन 50 रनों की पारी खेली। उनकी वजह से ही टीम मैच जीतने में सफल रही। मैच में पाकिस्तान के कप्तान यूनिस खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन पाकिस्तानी चैंपियंस की टीम 156 रन बना पाई।

टारगेट का पीछा करते हुए मैच में इंडिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। जब रॉबिन उथप्पा और सुरेश रैना एक ही ओवर में आउट हो गए। फिर अंबाती रायडू और गुरकीरत सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी की। इन दोनों ही प्लेयर्स ने टीम को टारगेट के करीब पहुंचाया। रायडू ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन वह अगली गेंद पर ही आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और दो छक्के लगाए। गुरकीरत सिंह ने 34 रनों का योगदान दिया। अंत में इंडिया चैंपियंस के लिए यूसुफ पठान ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए। युवराज सिंह 15 रन बनाकर नॉट आउट रहे। वहीं इरफान पठान ने चौका लगाकर इंडिया चैंपियंस को जीत दिला दी।

पाकिस्तान चैंपियंस के लिए आमेर यमीन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा सईद अजमल, वहाब रियाज और शोएब मलिक के खाते में एक-एक विकेट गया। लेकिन ये खिलाड़ी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए और इंडिया चैंपियंस के बल्लेबाजों ने खुलकर स्ट्रोक खेले और खूब रन बनाए।

पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 156 रनों का स्कोर बनाया। टीम के ओपनर शरजील खान बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कामरान अकमल और सोहेब मकसूद ने कुछ देर विकेट पर टिकने की कोशिश की। कामरान ने 24 रन बनाए और वह पवन नेगी की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। शोएब मलिक ने 36 गेंदों में 41 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान तीन छक्के भी लगाए। उनकी वजह से ही पाकिस्तान चैंपियंस की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। भारत के लिए अनुरीत सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा विनय कुमार, पवन नेगी और इरफान पठान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *