हिमाचल प्रदेश के कड़क मुख्यमंत्री का दिखा नरम अंदाज, अपना काफिला रोक के बच्चों से मिले

हिमाचल प्रदेश के कड़क मुख्यमंत्री का दिखा नरम अंदाज, अपना काफिला रोक के बच्चों से मिले

धर्मशाला में आज एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश के कड़क मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू का नरम अंदाज देखने को मिला। दरअसल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम से होकर गुजर रहा था तो इस क्रिकेट स्टेडियम को देखने के लिए पहुंचे कुछ छोटे ने बच्चों जब देखा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का काफिला सड़क पर जा रहा था, तो बच्चों ने मुख्यमंत्री की तरफ हाथ हिलाने शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री ने भी जब देखा कि कुछ छोटे बच्चे उनकी तरफ हाथ हिला रहे है तो तुरंत अपना काफिला रोक दिया और बच्चों से मिलने के लिए अपनी गाड़ी से उतरकर चल पड़े मुख्यमंत्री ने इस दौरान उन्होंने काफी देर बच्चों से बातचीत भी की।

इस मौके पर कई बच्चे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के साथ सेल्फी व कुछ लोग तस्वीरे भी लेते हुए नजर आए बता दे कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री धर्मशाला के तपोवन में आयोजित होने वाले शीतकालीन विधानसभा में भाग लेने के लिए पहुचे हुए थे। इस दौरान कई लोगों ने धर्मशाला के सर्किट हाउस में जाकर भी मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू से मुलाकात की और कई लोग अपनी समस्या को लेकर भी मुख्यमंत्री से मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *