बच्चे ने भी जाना वर्ल्ड कप हरने का दर्द .

बच्चे ने भी जाना वर्ल्ड कप हरने का दर्द

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. फाइनल में मिली हार से भारतीय फैंस काफी दुखी हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जो दिल तोड़ देने वाले हैं. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक नन्हा फैन टीम इंडिया की हार से बेहद दुखी है. वह अपनी माँ से लिपट कर रो रहा है.

आंसुओं से भरी आंखों के साथ अपनी मां के पास जाता

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग काफी अफसोस जाहिर कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा टीम इंडिया को टीवी स्क्रीन पर हारते देखता है. इसके बाद वह आंसुओं से भरी आंखों के साथ अपनी मां के पास जाता है और माँ ने भी कुछ सांत्वना के लिए उसे धीरे से गले लगा लिया. वीडियो में भारत की हार के बाद बच्चे को रोते हुए देखा गया है.वहीं, दोनों को टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए जर्सी पहने भी देखा गया. इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसपर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *