जाने -माने गेंदबाज मोर्नी मोर्कल होंगे भारतीय टीम के नए बॉलिंग कोच

जाने -माने गेंदबाज मोर्नी मोर्कल होंगे भारतीय टीम के नए बॉलिंग कोच

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल को भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्‍त किया गया है। बता दें की हाल ही में गौतम गंभीर को टीम का नया हेड कोच बनाया गया था। गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ली थी। मोर्नी मोर्कल का कॉन्ट्र्रैक्ट 1 सितंबर से शुरू होगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात की जानकारी पीटीआई को दी।

गौतम गंभीर को जब भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया था तो उन्‍होंने मोर्नी मोर्कल का नाम गेंदबाजी कोच के लिए सुझाया था, जिस पर अब मुहर लग चुकी है। मोर्नी मोर्कल इससे पहले पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के भी गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। गौतम गंभीर और मोर्नी मोर्कल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों के संबंध भी काफी अच्‍छे हैं।

गंभीर जहां लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर थे वहीं मोर्कल फ्रेंचाइजी की गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। IPL 2024 में गौतम गंभीर ने लखनऊ को छोड़कर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स का दामन थाम लिया था। हालांकि, मोर्नी मोर्कल अभी भी LSG के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *