भारत ने बांग्लादेश 280 रनों से हराया , रविचंद्रन अश्विन बने मेन ऑफ द मैच

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला मुकाबला 280 रन से जीत लिया है। भारत ने रविवार को बांग्लादेश को दूसरी पारी में 234 रन पर ऑलआउट कर दिया।

India beat Bangladesh by 280 runs, Ravichandran Ashwin became the man of the match

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला मुकाबला 280 रन से जीत लिया है। भारत ने रविवार को बांग्लादेश को दूसरी पारी में 234 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद टीम ने 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल बना ली है । अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा।

इस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने जोरदार पारी खेली। उन्होनें 6 विकेट झटके। साथ ही पहली पारी में 113 रन भी बनाए। ऋषभ पंत (39, 109 रन), शुभमन गिल (0, 119 रन), रवींद्र जडेजा (86 रन) और यशस्वी जायसवाल (56, 10 रन) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया । बांग्लादेश ने टीम ने 158/4 के स्कोर से खेलना शुरू किया। इस दौरान शांतो ने 51 और शाकिब ने 5 रन से अपनी-अपनी पारी को आगे बढा़या। शांतो 82 और शाकिब 25 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 287 रन पर घोषित की और बांग्लादेश को 515 रन का टारगेट दिया। टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 149 रनों पर सिमट गई।

रोहित शर्मा ने कहा

यह जीत हमारे लिए बहुत अहम है। पंत मुश्किल समय से गुजरे हैं। उन्होंने जिस तरह से उन चीजों का सामना किया वह अदभुत है। इस फॉर्मेट को वे सबसे ज़्यादा पसंद है। हमें हमेशा से पता था कि वे कितने काबिल हैं। यह बस उन्हें गेम टाइम देने का मामला था। हम किसी भी कंडीशन में इसी तरह की टीम बनाना चाहते हैं। हम हमेशा चाहते हैं कि हमारे पास तेज गेंदबाजी या स्पिन में विकल्पों की कमी न हो। यह पिच काफी आसान था।

यहां पर तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद थी और स्पिनर्स के लिए भी बहुत कुछ था। यह ऐसी पिच थी, जहां आपको संयम दिखाना पड़ता। अश्विन हमेशा आपके साथ रहते हैं। वे आपको बताते रहते हैं कि क्या करना है और क्या नहीं। वे टीम के लिए जो करते हैं, उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वे कभी भी गेम से बाहर ही नहीं होते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *