पंडोह में कार पर गिरा मलबा, पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला भी फंसा

पंडोह में कार पर गिरा मलबा, पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला भी फंसा

हिमाचल प्रदेश सहित मंडी जिला में रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामले में मंडी जिला के पंडोह-कलहनी सडक मार्ग पर बांदल नाला में चलती कार पर बारिश का पानी और मलबा कार के ऊपर गिर गया जिस कारण कार पानी के बीच में फंस गई। आनंन फानंन में चालक सहित अन्य सांवरिया ने गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई।

वही, मौके से गुजर रहे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को घटना का पता लगा तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। मौके पर जेसीबी मशीन को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया। और पानी के बीच फंसी कार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। इस दौरान मौके पर मौजूद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घटना का पूरा वाक्य अपने मोबाइल कैमरा में कैद कर लिया जिसका वीडियो अब लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा रहा है कि मौके पर जेसीबी मशीन की मदद से कार को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलया जा रहा और काफ़ी दूर खड़े जयराम ठाकुर वीडियो को अपने मोबाइल कैमरा में कैद कर रहे हैं। लेकिन राहत की बात है कि घटनाक्रम में कार चालक सहित अन्य सांवरिया पूरी तरह से सुरक्षित है और जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *