Rahul Gandhi reached Shimla: Will keep an eye on the assembly elections from here
विधानसभा चुनाव के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शिमला पहुंचे। दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर राहुल गाँधी चौपर से उतारकर छराबड़ा पहुंचे । प्रियंका गाँधी के घर के साथ बने हैलिपेड पर उनके चौपर ने लैंड किया। हालांकि प्रियंका गाँधी और सोनिया गाँधी पहले ही शिमला के छराबड़ा में ठहरे हुए है। आज राहुल गाँधी छराबड़ा पहुचे। सूत्र के मुताबिक राहुल गाँधी अगले 2 दिन तक यही रुकेंगे। जबकि आधिकारिक तौर पर फ़िलहाल उनका प्रोग्राम तय नहीं है। विधानसभा चुनाव पर राहुल गाँधी छराबड़ा से हरियाणा और जम्मू – कश्मीर के चुनाव पर नज़र रखेंगे। शुक्रवार को राहुल गाँधी ने हरियाणा सड़क मार्ग से शिमला को आने का कार्यक्रम रखा था। मगर फिर वे कल चुनावी व्यवस्ता की वजह से शिमला नहीं आ पाए।
हालांकि राहुल गाँधी की माँ और उनकी बहन पहले ही शिमला आ चुकी थी
शिमला के छराबड़ा में राहुल की बहन प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है, जोकि शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में देवदार के घने जंगल के बीच मे बना हुआ है। हालांकि प्रियंका गांधी साल में 4-5 बार यहां आती रहती हैं।
