बिलासपुर के मलोखर में सड़क हा*दसा, चालक सहित दो लोगों की मौ*त

बिलासपुर के मलोखर के समीप एक ट्रक करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. जिसके चलते ट्रक में सवार चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है. यह हादसा बीती देर रात तब पेश आया जब ट्रक चालक द्वारा ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा करते समय मिट्टी खिसक गई और ट्रक लुढ़कता हुआ गहरी खाई में जा गिरा.

वहीं इस हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान 35 वर्षीय प्रेमलाल व 21 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है और दोनों ही लोग बिलासपुर के चंबी गांव के रहने वाले है. इस बात की जानकारी देते हुए डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि यह हादसा बीती रात को पेश आया है जब मलोखर जुखाला रोड़ पर ट्रक चालक द्वारा सड़क किनारे ट्रक खड़ा करते वक्त गहरी खाई में जा गिरा था. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम व 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला गया जिन्हें जिला अस्पताल बिलासपुर के डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है.

साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ बरमाणा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है मगर इस हादसे में ट्रक में सवार चालक सहित अन्य युवक की मौत हो चुकी है जिनके शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *