चुराह में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही ने उड़ाई लोगों की रातों की नींद

Negligence of the Public Works Department.

कुदरत के कहर ने अपनी तबाही मचाना शुरू कर दी है। जिला चम्बा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है । कई जगहों पर भारी बारिश की वजह से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। बारिश होने से एक तरफ जहां लोक निर्माण विभाग की लापरवाही सामने आ रही है, वहीं लोगों के घरों को भी खतरा पैदा होना शुरू हो गया है । लोग कई दफा लोक निर्माण विभाग से मांग कर चुके हैं कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए परंतु ना जाने क्यूँ लोग निर्माण विभाग कुंभकरण की नींद सोया हुआ है ? और लोगों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

दरअसल जिला चंबा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत भलेई में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही साफ तौर पर नज़र आ रही है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही की वजह से लोगों के घरों को खतरा हो गया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ग्राम पंचायत भलेई के साथ लगते नालू गांव में सोमवार शाम के समय हुई मूसलाधार बारिश से चारों ओर पानी ही पानी देखने को मिला।

सड़कों में पानी की निकासी नाली व प्रोटेक्शन वर्क नहीं होने की वजह से सारा पानी लोगों के घरों में घुस गया। वहीं सड़कों पर पानी इस तरह बहने लगा, कि मानो यह सड़के नहीं कोई नदी नाले हो। नालू गांव के साथ लगते नाले में बारिश का ज्यादा पानी आने से पानी लोगों के घरों में घुस गया। वहीं देर रात को हो रही भारी बारिश ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। क्योंकि लोगों को हर समय खतरा बना रहता है कि कब उनके साथ कोई दर्दनाक घटना हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *