NH 154A पर कुरांह के समीप बस और ट्रक में ज़ोरदार ट*क्कर

heavy Collision between bus and truck

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए पर मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे कुरांह के समीप HRTC बस व एक ट्रक के बीच में जोरदार ट*क्कर हो गई। गनीमत यह रही कि इस जोरदार टक्कर में किसी भी सवारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बस और ट्रक की आपसी टक्कर में बस के शीशे भी टूट गए हैं वहीं ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार सुबह चंबा से होली की ओर जा रही नयांग्रा फटाहर कांगड़ा बस की कुरांह के समीप एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। उस वक्त बस में 25 से 30 सवारियां बैठी हुई बताई जा रही थी। कुरांह के समीप जैसे ही बस पहुंची तो चंबा की ओर जा रहे एक ट्रक की ब्रेक न लगने के कारण बस से जोरदार टक्कर हो गई।

बता दे कि HRTC की बस सुबह करीब 6:00 बजे चंबा से होली के लिए चलती है। इस बस में कांगड़ा से होली के लिए काफी सवारियां अक्सर आती जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बस कुरांह पहुंची तो चंबा की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया । हालांकि चालक ने ब्रेक लगाने की काफी कोशिश की बावजूद इसके ब्रेक न लगने के कारण ट्रक बस से जा टकराया। जिसके कारण बस के शीशे टूट गए हैं और दूसरा भी छोटा-मोटा नुकसान हुआ है। लेकिन बस और ट्रक के बीच में जोरदार टक्कर होने के कारण सवारियाँ काफी देर तक सहम गई थी। टक्कर होने के साथ ही गाड़ियों में सवारियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। लेकिन गनीमत यह रही कि किसी भी सवारी को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं सवारी को दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *