जिला चंबा के पूर्व विधायक एवं रिटायर्ड IAS बालकृष्ण चौहान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

IAS बालकृष्ण चौहान

जिला चंबा के पूर्व विधायक एवं रिटायर्ड आईएएस बालकृष्ण चौहान का अंतिम संस्कार वीरवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक शमशान घाट धरवाला में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के दौरान सैकड़ो लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। इस मौके पर भरमौर के विधायक डॉक्टर जनकराज, डलहौजी के विधायक डी एस ठाकुर, चुराह के विधायक डॉ हंसराज, पूर्व विधायक भरमौर जियालाल कपूर, चंबा के पूर्व विधायक पवन नैय्यर, भाजपा अध्यक्ष धीरज नारियल सहित कई गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिस द्वारा राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई।

इस मौके पर यहां पहुंचे सैकड़ो लोगों की आंखें नम हो गई। बता दे कि उन्होंने चंबा से तीन बार भाजपा पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा था। जिसमें दो बार लगातार उनकी जीत हुई थी। पेशे से IAS बीके चौहान को ईमानदार लोगों में से गिना जाता था। बता दे कि बालकृष्ण चौहान पिछले कुछ सालों से बीमार चल रहे थे। जिसके कारण मंगलवार शाम को उनका दिल्ली में देहांत हो गया। इसके बाद बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव कुंडी लाया गया। जहां उनके बेटे ने उनको मुखाग्नि दी। बीके चौहान की मृ*त्यु के बाद यहां पर एक युग का अंत हो गया है। अपने कार्यकाल के दौरान बालकृष्ण चौहान ने अपने इलाके के लोगों को सरकारी नौकरी पर भी लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *