हिमाचल में आज और कल मौसम खराब, बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल में आज और कल मौसम खराब, बारिश-बर्फबारी के आसार

30 नवंबर: हिमाचल में गुरुवार को बारिश-बर्फबारी के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला IMD ने प्रदेश के मध्यम एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली कडक़ने के साथ बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई है। वहीं, निचले क्षेत्रों में मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान है। पहली दिसंबर यानी शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

हालांकि इस दिन भारी बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। दो दिसंबर से प्रदेश में मौसम फिर से खुलने   के आसार है । इसके बाद चार दिसंबर तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की कोई आशंका नहीं है।प्रदेश के सभी जिलों में चटक धूप खिली रहेगी। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम मिला जुला रहा। कभी धूप खिली रही, तो कभी बादल छाए रहे। बीते दिनों प्रदेश की ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *