प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार दोपहर 12 बजे तक हर घर तिरंगा वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ देशभर से 88 मिलियन से अधिक लोगों ने सेल्फी अपलोड की।
बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश वासियों से हर घर तिरंगा वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड करने का आह्वान किया था। इसके तहत वेबसाइट का होम पेज झंडे के साथ एक सेल्फी अपलोड करने का विकल्प दिखाता है, और उल्लेख करता है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे तक तिरंगे के साथ 8,81,21,591 (88 मिलियन) सेल्फी अपलोड की गईं. प्रधानमंत्री ने जनता से 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर झंडा फहराने के लिए कहा था।
हर घर तिरंगा वेबसाइट पर कैसे अपलोड करे सेल्फी ?
हर घर तिरंगा वेबसाइट के होम पेज पर झंडे और डिजिटल तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने के दो विकल्प हैं. नीचे स्क्रॉल करने पर, उपयोगकर्ता को भारतीय ध्वज के साथ केंद्रीय मंत्रियों, अभिनेताओं और खिलाड़ियों की तस्वीरें दिखाई देंगी। जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल, अभिनेता अनुपम खेर और गायक कैलाश खेर सहित अन्य शामिल थे।
इस बीच, देश भर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया और प्रधानमंत्री ने मंगलवार सुबह विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, मंत्रियों और स्कूली बच्चों सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
