ज्वालाजी मंदिर: यु तो देवभूमि हिमाचल में देवी-देवताओं के कई प्राचीन व प्रसिद्ध मंदिर हैं, यहाँ पर आपको हर गांव में एक दो प्राचीन मंदिर मिल ही जायेंगे जिन से जुडी कई स्थानीय कहानियां होगी, हिमाचल के लोग भोले भाले और काफी धार्मिंक होते है, हिन्दू होने के कारण हम लोग प्रकृति पूजन जैसे पेड़ो ,नदियोंआदि सहित अनेक स्थानीय तालाबो बाबडीयो आदि ) और जीवो की भी पुजा करते है, हिमाचल में कोने कोने पर मन्दिर है
आज इस लेख में हम आपको हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर के बारे में बता रहे है माता सती के 51 शक्तिपीठों में से हिमाचल प्रदेश में पांच शक्तिपीठ हैं जिस में से एक ज्वालाजी मंदिर भी है जो की भारत के एक खूबसूरत राज्य हिमाचल के कांगड़ा घाटी में स्थित है। मान्यता है की यहां सती माता की जीभ गिरी थी। इसीलिए इसका नाम ज्वालाजी मंदिर है। यहाँ पर ज्योत चट्टानों से निकलती है.
यह मंदिर पुरे विश्व के सबसे अधिक मशहूर मंदिरों में से एक है ,यहाँ पर देश विदेश से रोजाना हजारो श्रद्धालु आते है हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा से 30 किलो मीटर दूर स्तिथ है ज्वालामुखी देवी। ज्वालामुखी मंदिर को जोता वाली का मंदिर और नगरकोट भी कहा जाता है। ज्वालामुखी मंदिर को खोजने का श्रेय पांडवो को जाता है।
इसकी गिनती माता के प्रमुख शक्ति पीठों में होती है। मान्यता है यहाँ देवी सती की जीभ गिरी थी। यह मंदिर माता के अन्य मंदिरों की तुलना में अनोखा है क्योंकि यहाँ पर किसी मूर्ति की पूजा नहीं होती है बल्कि पृथ्वी के गर्भ से निकल रही नौ ज्वालाओं की पूजा होती है। यहाँ पर पृथ्वी के गर्भ से नौ अलग अलग जगह से ज्वाला निकल रही है जिसके ऊपर ही मंदिर बना दिया गया हैं।
इन नौ ज्योतियां को
महाकाली, अन्नपूर्णा, चंडी, हिंगलाज, विंध्यावासनी, महालक्ष्मी, सरस्वती, अम्बिका, अंजीदेवी के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर का प्राथमिक निमार्ण राजा भूमि चंद के करवाया था। बाद में महाराजा रणजीत सिंह और राजा संसारचंद ने 1835 में इस मंदिर का पूर्ण निमार्ण कराया। कालांतर में इस स्थान को व्यवस्थित किया गुरुगोरख नाथ ने। यहां पर प्रज्वलित ज्वाला प्राकृतिक न होकर चमत्कारिक मानी जाती है। मंदिर के थोड़ा ऊपर की ओर जाने पर गोरखनाथ का मंदिर है जिसे गोरख डिब्बी के नाम से जाना जाता है।
स्वप्न से प्रेरित होकर यहां भव्य मंदिर बनाया
सतयुग में महाकाली के परमभक्त राजा भूमिचंद ने स्वप्न से प्रेरित होकर यहां भव्य मंदिर बनाया था। मान्यता यह भी है की इसके बाद यहां पर गुरुगोरखनाथ ने घोर तपस्या करके माता से वरदान और आशीर्वाद प्राप्त किया था। सन् 1835 में इस मंदिर का फिर से निर्माण राजा रणजीत सिंह और राजा संसारचंद ने करवाया था।
अकबर ने ली ज्वाला माता की परीक्षा
पूर्वजो का कहना हैं कि माता के उत्सव के दौरान हिमाचल के नादौन गांव के निवासी ज्वालादेवी के एक भक्त ध्यानू हजारों यात्रियों के साथ माता के दरबार में दर्शन के लिए जा रहे थे। इतनी बड़ी तादाद में यात्रियों को जाते देख अकबर के सिपाहियों ने चांदनी चौक दिल्ली में उन्हें रोक लिया और ध्यानू को पकड़कर अकबर के दरबार में पेश किया गया।
ज्वालाजी मंदिर के दर्शन के लिए
अकबर ने पूछा तुम इतने सारे लोगों को लेकर कहां जा रहे हो? तो जवाब में ध्यानु ने हाथजोड़कर विनम्रता से उत्तर दिया कि हम ज्वालामाता के दर्शन के लिए जा रहे हैं। मेरे साथ जो सभी लोग हैं वे सभी माता के भक्त हैं। यह सुनकर अकबर ने कहा यह ज्वालामाई कौन है और वहां जाने से क्या होगा? तब भक्त ध्यानू ने कहा कि वे संसार की जगत जननी है ये सुनते ही कुटिल अकबर ने कहा यदि तुम्हारी भक्ति पाक है और सचमुच में वह यकिन के काबिल है तो तुम्हारी माता तुम्हारी इज्जत जरूर रखेगी।
अकबर ने लिया देवी इम्तहान
लेकिन यदि वह यकीन के काबिल नहीं है तो फिर उसकी इबादत का क्या मतलब? ऐसा कहकर अकबर ने कहा कि इम्तहान के लिए हम तुम्हारे घोड़े की गर्दन काट देते हैं, तुम अपनी देवी से कहकर दोबारा जिंदा करवा लेना। इस तरह घोड़े की गर्दन काट दी गई। ऐसे में ध्यानू ने अकबर से कहा मैं आप से एक माह तक घोड़े की गर्दन और धड़ को सुरक्षित रखने की प्रार्थना करता हूं। अकबर ने ध्यानू की बात मान ली। बादशाह से अनुमती लेकर ध्यानू मां के दरबार में जा बैठा। स्नान, पूजन आदि करने के बाद रात भर जागरण किया।
घोड़े को पुन: जिंदा कर दिया
प्रात: काल ध्यानू ने हाथ जोड़कर माता से प्रार्थना की और कहा हे मां अब मेरी लाज आपके ही हाथों में है। कहते हैं कि अपने भक्त की लाज रखते हुए मां ने घोड़े को पुन: जिंदा कर दिया। यह देखकर अकबर हैरान रह गया। तब उसने अपनी सेना बुलाई और खुद मंदिर की ओर चल पड़ा। अकबर ने माता की परीक्षा लेने या अन्य किसी प्रकार की नियत से उस स्थान को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया। सबसे पहले उसने पूरे मंदिर में अपनी सेना से पानी डलवाया, लेकिन माता की ज्वाला नहीं बुझी।
सवा मन सोने का छत्र चढ़ाया
कहते हैं कि तब उसने एक नहर खुदवाकर पानी का रुख ज्वाला की ओर कर दिया लेकिन तब भी वह ज्वाला नहीं बुझी। तब जाकर अकबर को यकीन हुआ और उसने वहां सवा मन सोने का छत्र चढ़ाया लेकिन माता ने इसे स्वीकार नहीं किया और वह छत्र गिरकर किसी अन्य पदार्थ में परिवर्तित हो गया।हालाँकिआज तक उसकी धातु का पता बड़े बड़े वैज्ञानिक भी नहीं कर पाए है और आज भी अकबर का चढ़ाया वह छत्र ज्वाला मंदिर में देखा जा सकता हैं।
शचि की तप भूमि :
यदि बात करे शचि की तो स्कन्दपुराण के पुलोमा पुत्री शचि का भी वेदों में उल्लेख मिलता है। स्कन्दपुराण के अनुसार सतयुग में दैत्यराज पुलोम की पुत्री शचि ने देवराज इन्द्र को पति रूप में प्राप्त करने के लिए ज्वालपाधाम में हिमालय की देवी पार्वती की तपस्या की थी। मां पार्वती ने शची की तपस्या पर प्रसन्न होकर उसे दीप्त ज्वालेश्वरी के रूप में दर्शन दिये और शची की मनोकामना पूर्ण की। जहां मां ने दर्शन दिए थे वह स्थान उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में है। यहां भी माता ज्वालादेवी का एक मंदिर विराजमान है।
देवी शचि को इंद्राणी कहा जाता है। इंद्राणी(देवी शचि) ने अपने पति इंद्र के हाथ में ब्रह्मणों द्वारा रक्षासूत्र बंधवाया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उस समय देवो और असुरों के मध्य संग्राम चल रहा था।जब रक्षासूत्र बांधकर इंद्र ने युद्ध किया तो वह विजय हुए। कुछ लोगों का मानना है कि तभी से रक्षाबंधन के इस पर्व की शुरुवात है।
ज्वालाजी मंदिर में आज भी दिखते चमत्कार:
- यहाँ पर ग्यारह जगह पर बिना तेल, घी के हजारों वर्षों से ज्योतियां जलती हैं।
- राजा अकबर ने ज्योतीयों को बुझाने के कई प्रयास किये पर वह असफल. रहा।
- सरकार द्वारा गैस या तेल होने के चलते कई बार प्रयास किये गये, परन्तु करोड़ों ₹ खर्च कर कुछ ना मिला।
- राजा अकबर द्वारा घमण्ड में चढ़ाया गया सवा मन सोने का छत्र किसी भी धातु का नहीं पाया जाता जबकि विज्ञानिक भी इस छत्र को प्रयोगशाला में चैक कर चुके हैं।
- भक्त ध्यानू नें यहाँ अपना शीश काटकर चढ़ा दिया था, जिसे माता ने अपनी शक्ति से फिर से जोङ दिया था।
- आज भी ज्योतियां पानी मे तैरतीं हुईं दर्शन देती हैं।
- हर साल लगभग दो या तीन बार ज्योतियां यहाँ से लुप्त होकर माता नैनादेवी जाती हैं और पीपल के पत्ते पत्ते पर भक्तों को दर्शन देती हैं।
- यहाँ पर भगवान राम का एक मन्दिर है, जोकि लगभग (110) सालों से टेढ़ा ही खङा है।
- यहाँ हवन या जप करवाने का हजारों गुणा फल मिलता है व दर्शन मात्र से ही कई पापों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोंकामनाएं पूरी होतीं हैं।
