शिमला के समीप बनेगी माउंटेन सिटी, जाने पूरा मामला !

शिमला के समीप बनेगी माउंटेन सिटी

https://fb.watch/oE1FA9I7Ju/

कांग्रेस के महासचिव और होलीलॉज के करीबी यशवंत छाजटा को सरकार ने हिमुडा का उपाध्यक्ष बनाया है। वीरवार को कार्यभार सम्भालने यशवंत छाजटा ने हिमुडा कार्यालय पहुचे। जहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और कार्यालय में यशवंत छाजटा ने कार्यभार संभाला। इस दौरान बधाई देने वालो का तांता लगा रहा । काफी तादात में लोग उन्हें बधाई देने पहुचे। उपाध्यक्ष बनाने पर यशवंत यशवंत छाजटा ने कांग्रेस आलाकमान ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया और इस जिम्मेवारी को बखूबी निभाने ओर शिमला शहर की भीड़ को कम करने के लिए शहर के बाहर माउंटेन सिटी बनाने की बात कही।

हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि पूर्व की वीरभद्र सरकार में भी हिमुडा के उपाध्यक्ष थे और अब दोबारा से हिमुडा के उपाध्यक्ष बनने का उन्हें मौका मिला है और हिमुडा के उत्थान के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। पूर्व सरकार के समय में भी शिमला शहर के साथ ही जाठिया देवी में ढाई सौ बीघा जमीन ली थी जहा शहर बसाना था लेकिन पूर्व सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर कोई काम नही किया।

वहीँ अब मुख्यमंत्री ने माउंटेन सिटी बनाने का एक 13 सौ करोड़ का प्रोजेक्ट केंद्र सरकार को भेजा है और इसको जैसे ही मंजूरी मिलती है, तो शहर के साथ ही जुब्बलहट्टी के समीप ही सिटी बनाई जाएगी और शिमला शहर की भीड़ को कम करने का काम किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के अलग अलग जिलो में हिमुडा ने जमीनें ली थी और वहां पर कालोनी बनाने के कार्यो में भी तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि खास कर हिमुडा के कर्मचारियों और निवेशों के हितों को ध्यान में रख कर काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *