चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की जेबे काटता हुआ जेबकतरा पकड़ा गया रंगे हाथ

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेला चला हुआ है। जिसमें हजारों श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी भरने के लिए पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ का फायदा उठाने के चक्कर में कुछ जेब कतरे भी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को मां के दरबार में 2 श्रद्धालुओं की जेबे काटता हुआ सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर ने देख लिया। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर सुशील कुमार की होशियारी से होमगार्ड के जवानों ने जेब कतरे को मौके पर पकड़ लिया और जेब कतरे से दोनों श्रद्धालुओं के पर्स और नकदी बरामद कर ली गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *