World Photography Day : आखिर किसने खींची विश्व की पहली तस्वीर, पढ़े कहानी

आज विश्व फोटोग्राफी दिवस है। जो हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है। फोटोग्राफी दिवस इसीलिए मनाया जाता है ताकि लोग फोटोग्राफी की भूमिका को समझ सके और जागरूक हो सके। फोटोग्राफी के महत्व को इस तरह से भी समझा जा सकता है कि एक फोटो 1000 शब्दों के बराबर होती है। यानि फोटो का महत्व शब्दों से भी बड़ा है। किसी भी चीज को सत्यापित करने के लिए उसका प्रमाण एक फोटो को माना जा सकता है। फोटोग्राफी एक कला है जिसमें चित्रकला और तकनीकी ज्ञान का संगम होता है। फोटोग्राफी के माध्यम से हम अपनी दुनिया को कैद कर सकते हैं और कहानियों को अपने चित्रों के माध्यम से सुना सकते हैं।

फोटोग्राफी दिवस को इसीलिए भी सेलिब्रेट किया जाता है ताकि इस दिन फोटोग्राफर्स को सम्मानित किया जा सके। क्यूंकि फोटोग्राफर ने ही विश्व अलग-अलग कल्चर्स और लोगों की जीवनशैली को एक साथ लाने में मदद की है। इस दिन के माध्यम से हम फोटोग्राफी की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हैं और इसे बढ़ावा देते हैं। क्योंकि तस्वीरों के जरिये ही वर्तमान में ये जाना जाता रहा है कि इतिहास के पन्नों में क्या दर्ज है।

आपको बता देते है कि विश्व में पहली तस्वीर का श्रेय फोटोग्राफी के जनक निकोला डगे को दिया जाता है। उन्होंने 1826 में फ्रांस के बरिये शहर में एक camera obscura का उपयोग करके Plate पर पहली तस्वीर बनाई थी। इस तस्वीर को “डगेरोटाइप” कहा जाता है, और यह फोटोग्राफी की प्रारंभिक रूप मानी जाती है। डगेरोटाइप तकनीक का उपयोग करते हुए, वे एक कैमरा के माध्यम से चित्रित वस्तु को एक Permanent Image के रूप में बना सकते थे. इसके परिणामस्वरूप बाद में फोटोग्राफी की तकनीकें और उपकरण विकसित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *