हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेला चल रहा है। मेले में होटलों में अनियमितताओं की शिकायत के खिलाफ पर्यटन विभाग हमीरपुर द्वारा होटलों और रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार 12 होटलों की चेकिंग की गई। जिसमें 4 होटलों में अनियमितताएं पाई गई। जिसमें एक होटल अनरजिस्टर्ड और 3 होटलों में सफाई व्यवस्था और कमरों में ज्यादा यात्री ठहरने पर कार्रवाई की गई।
इस बारे में जिला पर्यटन अधिकारी रवि धीमान ने बताया कि निरीक्षक अधिकारी राजकुमार की अगुवाई में सोमवार को चिंतपूर्णी में होटलों और रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई। जिसमें 4 होटल मालिक नियमों का उल्लंघन करते हुए और एक रेस्टोरेंट बिना रजिस्ट्रेशन के पाए गए। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अगर कोई होटल मालिक और रेस्टोरेंट मालिक नियमों का पालन नहीं करेंगे तो बिजली और पानी काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।
