हिमाचल में दो दिन फिर बरसेंगे मेघ, येलो अलर्ट जारी

हिमाचल में अभी बारिश का दौर नहीं थमने वाला है। अब मौसम विभाग ने दो दिनों का अलर्ट फिर से जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 2 दिनों तक प्रदेश के 10 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है

हिमाचल में अभी बारिश का दौर नहीं थमने वाला है। अब मौसम विभाग ने दो दिनों का अलर्ट फिर से जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 2 दिनों तक प्रदेश के 10 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के 5 जिलों में अचानक बाढ़ आने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के निम्म और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया है कि भारी बारिश के कारण प्रदेश के 5 जिलों में फ्लैश फ्लड आने की भी संभावना है। IMD के अनुसार आगामी 24 घंटों में मंडी, चंबा, कुल्लू, शिमला और सिरमौर में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ सकती है। विभाग ने सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

प्रदेश के ऊंचाई वाले किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। IMD का पूर्वानुमान है कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के निम्न व मध्यम गति की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *