किसानों को मोटे अनाज का बीज बांटने का काम शुरू

हमीरपुर जिला - मोटे अनाज का बीज की भी खेतीबाड़ी

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/1006341067002739

हमीरपुर जिला के किसान इस बार पूर्वजों के समय में उगाए जाने वाले मोटे अनाज की भी खेतीबाड़ी करेगा। कृषि विभाग हमीरपुर किसानों को मोटे अनाज का बीज बांटने में लगा हुआ है, ताकि कम बारिश में भी किसानों को अच्छी फसल हो सके। इसके अलावा मोटे अनाज की फसल को जंगली जानवर भी कम नुकसान पहुंचाते हैं। यही कारण है कि इस बार किसानों को दूसरी फसलों के अलावा मोटे अनाज के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। मोटे अनाज की फसलों में दूसरी फसलों के मुकाबले पोषक तत्व ज्यादा रहते हैं।

बता दें कि कृषि विभाग हमीरपुर ने इस बार मोटे अनाज का 406 किलो बीज मंगवाया है, जिसे ब्लॉकों के माध्यम से किसानों को बांटा जाएगा। कृषि विभाग के पास रागी (मंडल) का 350 किलो बीज, कोदरा का 40 किलो बीज, सावा का आठ किलो बीज और कुटकी का आठ किलो बीज पहुंच गया है, जिसे जिला के सभी ब्लॉकों को डिमांड के मुताबिक भेज दिया गया है।

किसानों को मोटा अनाज एनएफएसएम स्कीम के तहत अनुदान पर दिया जा रहा है। कृषि विभाग ने रागी का बीज 130 रुपए किलो, कोदरा का 115 रुपए किलो, साबा का 115 रुपए किलो और कुटकी का 140 रुपए किलो के हिसाब से बीज खरीदा है। कृषि विभाग किसानों को इस बार मोटे अनाज को उगाने के लिए कैंपों के जरिए जागरूक भी कर चुका है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान मोटे अनाज की खेतीबाड़ी कर सकें। क्योंकि मोटे अनाज में बारिश की भी ज्यादा जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा इस फसल को जंगली जानवर भी काफी कम नुकसान पहुंचाते हैं। मोटे अनाज में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *