डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के लिए जोलसप्पड़ इलाके में 4 करोड़ की लागत से विद्युत सब स्टेशन बनेगा जिसके लिए विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद काम शुरू कर दिया है । इस विद्युत सब स्टेशन का निर्माण सीपीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा जबकि यहां बिजली की सप्लाई इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड द्वारा दी जाएगी ।
विद्युत बोर्ड के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि सब स्टेशन के लिए नादौन के गग्गल के 132 केवी सबस्टेशन व हमीरपुर के 132 केवी सबस्टेशन को दोनों तरफ से विद्युत आपूर्ति दी जाएगी ताकि मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में बिजली सुचारु रुप से चलती रहे । विद्युत बोर्ड के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए 4 करोड की लागत से विद्युत सब स्टेशन तैयार किया जा रहा है इसका निर्माण सीपीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है । जबकि बिजली की सप्लाई बोर्ड द्वारा दी जाएगी यहां 24 घंटे सप्लाई कॉलेज को मिले इसके लिए नादौन और हमीरपुर सब स्टेशनों से सप्लाई मेंटेन की जाएगी ।
बता दे कि हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के ज़ोलसप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मशीनों को दिन-रात चलाने के लिए और अन्य दूसरी व्यवस्थाओं के लिए काफी लोड की जरूरत है जिसके चलते यहां एक अलग से विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है । इस सबस्टेशन की सबसे खास बात यह होगी कि यहां 24 घंटे बिजली की सप्लाई देने के लिए विद्युत बोर्ड दो तरफ से बिजली की सप्लाई देगा यहां 132kv की सप्लाई नादौन और हमीरपुर के अणु विद्युत सब स्टेशनों से सप्लाई देने के लिए 33 केवी की लाइनें बिछाने का काम शुरू हो गया है ।
