भरमौर बस स्टैंड के समीप सोमवार को करीब 4:30 बजे एक मारुति कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण मारुति कार का काफी हिस्सा जल गया है। आग को बुझाते वक्त एक दुकानदार भी इसमें झुलस गया है। जिसका नागरिक हॉस्पिटल भरमौर में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार के भरमौर बस स्टैंड के समीप एक दुकान में पेट्रोल था। जिसको बोतल में भर रहे थे कि अचानक दुकान में रखे हीटर से पेट्रोल ने आग पकड़ ली। बोतल में आग लगने के बाद जैसे ही बोतल को बाहर फेंका तो यहां पर खड़ी कार ने आग पकड़ ली। आग लगने के कारण यहां पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों की मुस्तैदी के कारण बस स्टैंड के आसपास की सभी दुकानों में आगजनी की बड़ी घटना होने से रोक लिया गया है। बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आग के लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। आग से झुलसे दुकानदार का नागरिक अस्पताल भरमौर में इलाज चल रहा है।
भरमौर बस स्टैंड में कार में लगी अचानक आ*ग, एक दुकानदार झु*लसा
