विनोद ठाकुर होंगे भरमौर भाजपा मंडल के अध्यक्ष

भरमौर भाजपा मंडल के नए अध्यक्ष का ऐलान हो गया है। गैर जनजातीय क्षेत्र के लिल्ह से संबंध रखने वाले विनोद ठाकुर अब भाजपा भरमौर मंडल के अध्यक्ष होंगे। इससे पहले वह भरमौर भाजपा मंडल बतौर महामंत्री में काम कर चुके हैं। इसकी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल ने कहा है कि जिला चंबा की सभी मंडल अध्यक्ष की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें भरमौर भाजपा मंडल अध्यक्ष की कमान विनोद ठाकुर को सौंपी है।
जानकारी के अनुसार इससे पहले भरमौर में रवि जुल्कान बतौर मंडल अध्यक्ष कम कर रहे थे जिनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार गैर जनजातिय क्षेत्र से भाजपा नया मंडल अध्यक्ष का चुनाव करेगी। जिसमें दो-तीन युवा चेहरों का नाम सबसे आगे बढ़कर चला हुआ था। वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद ठाकुर पूर्व विधायक जियालाल कपूर के भी खासमखास लोगों में से माने जाते रहे हैं। और माना जाता है कि उन्हें सभी लोगों को साथ लेकर चलने की महारत भी हासिल है ।

हालांकि इस पूर्व भी रवि जुल्कान जो भाजपा मंडल अध्यक्ष थे उन्हें भी पूर्व विधायक जियालाल कपूर का कम खास माना जाता रहा है लेकिन 2022 में जैसे ही विधानसभा चुनाव में जियालाल की टिकट कटने के बाद डॉक्टर जनक राज को टिकट मिला तो उन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर डॉक्टर जनक राज का वह पार्टी के आदेशों का पालन करते हुए पार्टी द्वारा दिए गए प्रत्याशी के लिए काम किया। गौरतलब है कि नए मंडल अध्यक्ष के लिए संगठन के बीच में तालमेल बनाना आसान काम नहीं होगा। चुनौतियां खड़ी है. बहरहाल धडो में बंट चुकी भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष के लिए भाजपा को एक सूत्र में पिरोना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *