बिलासपुर में भारी बारिश के चलते चार मकान क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के भारी बरसात के चलते नमहोल के साथ लगते दगसेच के पास देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते चार मकान क्षतिग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इसके अलावा एक कार और दो ट्रक भी भूस्खलन की चपेट में आए हैं। शिमला धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग दगसेच के पास भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो चुकी है। आवाजाही के लिए दाड़ला मोड़ से बेरी विकल्प मार्ग से गाड़ियों को भेजा जा रहा है।

इस भारी भूस्खलन के बाद मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है। जिला बिलासपुर जिलाधीश आबिद हुसैन ने बताया कि एसडीएम अभिषेक को मौके पर भेजा गया है और जिनका नुकसान हुआ है उन्हें राहत राशि प्रदान की जा रही है और जो भी मौके पर राहत कार्य है उनमें तेजी लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *