भरमौर में रावी नदी पर बने चमेरा चरण तीन बांध में गि*री ऑल्टो कार

भरमौर में रावी नदी पर बने चमेरा चरण तीन बांध में गिरी ऑल्टो कार

भरमौर से चौदह किलोमीटर दूर रावी नदी पर बने चमेरा चरण तीन बांध के जलाशय में एक ऑल्टो कार रविवार सुबह गिर गयी, जिसमें तीन से लेकर पांच लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। हालांकि कार में कितने लोग थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है, कार पानी मे डू*बी हुई है। फिलहाल गाड़ी मनमोहन सिंह, सपुत्र राज कुमार के नाम पर पंजीकृत है। दु*र्घटना की जानकारी मिलते ही भरमौर पुलिस ने घ+टनास्थल पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस के साथ अग्निशमन केंद्र खड़ामुख तथा स्थानीय लोग भी सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार कार नम्बर एच पी 46-3505 सुहागा नामक स्थान से खड़ामुख की ओर जा रही थी कि खड़ा मुख से मात्र सौ मीटर पहले ही घ+टना की शि*कार हो गयी और सीधे ही चमेरा चरण तीन के जलाशय में जा गिरी। बता दे कि इन दिनों रावी नदी का बहाव इतना अधिक है कि गाड़ी का कुछ भी पता नही चल रहा है। बताया जा रहा है कि सुहागा गांव में एक शादी समारोह था तथा वह शादी में आये कुछ मेहमानों को छोड़ने खड़ा मुख तक जा रहा था, जहां उन्हें बस में चढ़ाना था। मगर बस स्टैंड से मात्र सौ मीटर पहले ही गाड़ी दु*र्घटना का शि*कार हो गयी। वहीँ भरमौर प्रशाशन ने चमेरा चरण तीन जलाशय से पानी छोड़ने के आदेश जारी किए है ताकि दु*र्घटनाग्र+स्त वाहन को बाहर निकाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *