सोमवार रात करीब 11:00 बजे उपमंडल अंब के भैरा गांव में एक ट्रक व कार में टक्कर हो गई। कार में टकराने के बाद यह ट्रक सड़क किनारे बनी हुस्न चंद की पशुशाला में जा घुसा। इस दुर्घटना में कार में लगे सेफ्टी बैग खुल गए। जिसके चलते अंंब से ऊना की तरफ जा रहे कार सवार साहिल व उसके पिता रमेश बाल-बाल बच गए। वहीं नालागढ़ से जसूर की तरफ जा रहा ट्रक चालक प्रताप सिंह का भी बचाव हो गया। इस दुर्घटना में पशु शाला के अंदर बंधे हुए पशु ट्रक से टकराने व दीवार के नीचे आ जाने के चलते घायल हो गए।
मकान मालिक हुस्न चंद ने बताया कि रात करीब का 11:00 बजे धमाके की आवाज को सुनकर जब उसका परिवार जागा, तो उन्होंने देखा कि उसकी पशु शाला में ट्रक घुसा हुआ था और पशु जोर जोर से आवाज निकाल रहे थे। जिसके चलते उन्होंने अपने आस पास के लोगों को इकट्ठा कर अपने मावेशियों को पशु शाला से बाहर निकला। उसने बताया कि इस घटना में किसी भी पशु की जान तो नहीं गई है, मगर उनकी एक भैंस बुरी तरह से घायल हो गई है और उसकी टांग भी टूट गई है। जबकि अन्य मावेशी भी घा*यल हुए है। हुस्न चंद की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
