बिलासपुर में लावारिस बैल ने मचाया हुड़दंग, 6 लोग घायल

एचआरटीसी बस स्टैंड बिलासपुर में लावारिस बैल ने हुड़दंग मचाया हुआ है | इस घटना में करीब 6 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है | गंभीर रूप से दो घायल एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन हैं जबकि 4 लोग क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार के उपरांत घर चले गए हैं l बिलासपुर शहर में पशु पालन विभाग के कर्मचारियों ने उपमंडलीय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार की अगुवाई में एक हिंसक लावारिस बैल को काबू किया। इस लावारिस बैल ने कई लोगों को घायल किया है।
गत दिवस इस बेसहारा बैल ने बस स्टेंड के पास गोलू पुत्र नंद लाल निवासी वार्ड नंबर नौ को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि इसी बेसहारा बैल के हमले से घायल एक कालेज जाने वाली छात्रा व बुजुर्ग का उपचार एम्स कोठीपुरा में चल रहा है।

गौरतलब है कि बिलासपुर शहर एवं साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सड़कों पर काफी संख्या में बेसहारा पशुओं की भरमार हैै । जो कई बार सडक के बीचों-बीच खड़े होकर यातायात भी बाधित कर देते है। स्थानीय शहर के औद्योगिक व चंगर सेक्टर सहित अन्य स्थानों में भी बेसहारा पशु देखे जा सकते है। उधर, उपमंडलीय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि विभाग की टीम ने बिलासपुर शहर में एक बेसहारा बैल को काबू किया है। उसे नकेल डाला गया और उसे स्थानीय गौशाला भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *