जिला काँगड़ा के नागरिक अस्पताल भवारना के शौचालय की फ्लश टंकी में एक नवजात बच्चे का श*व मिला है। इस श*व को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि भवारना के सिविल अस्पताल के मीटिंग हॉल में दो-तीन दिन से बदबू आ रही थी। जिस कारण चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को बदबू का एहसास हुआ। जब उन्होंने बाकी स्टाफ को भी इसकी जानकारी दी, तो उन्होंने भी मीटिंग हॉल में बदबू महसूस की। सभी ने कयास लगाया कि चूहा या बिल्ली आदि म*रा होगा। लेकिन इस बीच एक कर्मी ने फ्लश टंकी को खोलकर देखा तो उसमें नवजात मृ*त बच्चे का श*व मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
वहीं इस मामले पर ASP कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत सिविल अस्पताल के शौचालय में एक नवजात बच्चे का श*व बरामद हुआ है। जिस पर पुलिस थाना भवारना में मामला अभियोग पंजीकृत किया गया है और इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की पकड़ नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दिया गया है।
