ब्रिटिश शासन की “समर कैपिटल” शिमला की हसीन वादियों में दौड़ने वाली 115 साल पुरानी टॉय ट्रेन की निशानी को RCF कपूरथला में नया रूप देने का काम अंतिम चरण में है। जिन्हें कल शाम RCF प्रबंधन दवारा ट्रायल के लिए रवाना किया जा रहा है। ट्रायल के सफल परीक्षण के बाद बहुत जल्द नए स्विजरलैंड की ट्रेन को मात देते सैमी विस्टाडोम (पैनारोमिक) कोच शिमला के मनमोहक नजारों की छटा बिखेरती दौड़ेंगे।
1908 में लाहौर पाकिस्तान में डिजाइन वाली टॉय ट्रेन
बता दे कि अंग्रेज शासनकाल में 1908 में लाहौर पाकिस्तान में डिजाइन वाली टॉय ट्रेन ही कालका-शिमला ट्रैक के बीच दौड़ती आ रही है। अब RCF ने इसे आधुनिक रूप देने के लिए 4 नए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कोच तैयार कर लिए हैं।
आधुनिक सुविधाओं से लैस नए डिजाइन
इन आधुनिक सुविधाओं से लैस कोच में एयर कंडीशनिंग सिस्टम, बिजली सप्लाई, पैंट्री, बायो- वैक्यूम टॉयलेट, लाइटिंग व फ़्लोरिंग आदि के नए डिजाइन में कई महत्वपूर्ण काम किए गए है जिससे यात्री इसमें बैठकर शिमला की हसीन वादियों का लुत्फ उठा सकेंगे। कोच में पावर विंडो की सुविधा दी गई और पैनारोमिक कोच में छत पर लगे शीशे को यात्री अपनी सुविधा अनुरूप धूप से बचाव के लिए ब्लर भी कर सकेंगे। सबसे अहम बात यह है कि इन कोच में AC डिब्बे भी शुमार रहेंगे, जबकि पहले से दौड़ रही ट्वाय ट्रेन में यह सुविधा नहीं है।
प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार RCF कालका-शिमला ट्रैक के लिए कुल 30 अत्याधुनिक नैरोगेज पैरानोमि कोच का निर्माण करेगा। इनमें 12 सीटों वाले 06 फर्स्ट श्रेणी एसी चेयर कार 24 सीटों वाले 06 एसी चैयर कार, 30 सीटों वाले 13 नॉन एसी चेयर कार और 05 पावर कम लगेज वैन का निर्माण करेगा। यह डिब्बे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इनमें अपग्रेडेड बोगियों और बेहतर ब्रेक सिस्टम के साथ हल्के वजन शैल का शामिल है।
