ज्वाली विधानसभा के दुराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने पर पटाखे फोड़े व लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुराना बाजार में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से दुराना गूंज उठा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल शगुफों की पार्टी है और हिन्दू मुस्लिम के नाम के राजनीति कर जनता को बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाती रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की मंशा को जान गई है और हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी भाजपा को उखाड़ दिया है। अब जनता 2024 के लोकसभा चुनावों में भी केंद्र से भाजपा को सत्ता से बाहर करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी मोदी का जादू भी नहीं चल सका। उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू का आभार प्रकट किया।
दुराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
