हारचकियाँ में रोटरी क्लब ने लगाया मेडिकल कैम्प, 300 के करीब ओपीडी दर्ज

हारचकियाँ में रोटरी क्लब ने लगाया मेडिकल कैम्प, 300 के करीब ओपीडी दर्ज

जिला काँगड़ा के ज्वाली विधानसभा के साथ लगते हारचकियाँ स्कूल में रोटरी क्लब शाहपुर द्वारा बाला जी हॉस्पिटल के सहयोग से मेडिकल कैम्प का आयोजन किया। जिसमें कार्डियोलोजी, गायनी, गैस्ट्रो, यूरोलॉजी, मेडिसन व नेत्र चिकित्सक मौजूद रहे। इस मेडिकल कैम्प की शुरुआत बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। ऑनरी लेफ्टिनेंट विक्रम गुलेरिया ने की। वहीं बल्ब के सदस्यों द्वारा मुख्यतिथि को पहाड़ी टोपी व शॉल देकर सम्मानित किया गया।

रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष रोटेरियन अश्वनी धीमान ने बताया कि रोटरी क्लब का प्रयास रहता है कि गांव गांव में जाकर लोगों को फ्री मेडिकल सुविधा दे। जिस के तहत आज हारचकियाँ में ये कैम्प रखा गया था। जिसमें 300 के करीब ओपीडी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल चेकअप करवाने आए लोगों के कुछ फ्री में टेस्ट भी किए गए। साथ ही फ्री में दवाइयां वितरित की गई। उन्होंने इस मेडिकल कैम्प को सफल बनाने के लिए रोटरी क्लब शाहपुर के तमाम सदस्य स्कूल के एनएसएस व एनसीसी के बच्चों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कैम्प के साथ स्कूल के अध्यापक नरेश गुलेरिया व स्कूली बच्चे स्वाति, साहिल संधू, द्वारा पहाड़ी गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया। साथ ही मुख्यतिथि ने क्लब को 3100 रुपये दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *