गोपाल शर्मा ने राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

गोपाल शर्मा ने राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

28वीं राज्यस्तरीय एयर पि*स्टल 25 मीटर,50 मीटर प्री पिस्टल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जिला काँगड़ा के ज्वाली के साथ लगते नंदपुर भटोली गांव के रहने वाले गोपाल शर्मा ने 25 से 50 मीटर पि*स्टल में प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। साथ ही 10 मीटर पि*स्टल फायर में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

आपको बता दें कि गोपाल शर्मा की शिक्षा होशियारपुर में हुई तथा 2005 भारतीय सेना में ज्वाइन हुए। उन्होंने नोकरी के दौरान यूनिट की ओर से कई बार प्री नेशनल व नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 2020 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात भी अपने जोश को कायम रखा व जिला सिरमौर के नाहन में 26 से 29 जून तक आयोजित राज्य स्तरीय एयर पि*स्टल फायर प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर क्षेत्र में परचम लहराया है।

उन्होंने बताया कि यूनिट में ही एयर पि*स्टल फायर का शौक था और इसी जज्बे के तहत ये खिताब प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र के युवाओं को भी अपनी ऊर्जा को सही दिशा देना बहुत जरूरी है, ऊर्जा को खेलों में लगा सकते है। तथा न*शे से बचने के लिए खेल गतिविधियों का होना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *